Who Won Yesterday IPL Match Qualifier 2 (24 May, 2024): कल का मैच कौन जीता? RR vs SRH, राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2024 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में हैदराबाद ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

Rajasthan Royals vs Sunriers Hyderabad, Who Won Yesterday IPL Match (कल का मैच कौन जीता?): सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई में खेले गए दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 36 रन के अंतर से मात देकर आईपीएल 2024 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खिताबी जंग होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • तीसरी बार आईपीएल फाइनल में पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद
  • दूसरे क्वालीफायर में पैट कमिंस की सेना ने दी राजस्थान के लड़ाकों को मात
  • फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स की होगी नाइट राइडर्स से भिड़ंत

RR vs SRH, Who Won Yesterday IPL Match (कल का मैच कौन जीता?): इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान रॉयल्स की टीम आरसीबी को एलिमिनेटर मुकाबले में मात देकर और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से पहले क्वालीफायर मुकाबले में हार के बाद इस मुकाबले में पहुंची थी। मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और कसी हुई बॉलिंग करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 20 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन पर रोक दिया। लेकिन इसके बाद जीत के लिए 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने में राजस्थान रॉयल्स की टीम नाकाम रही और सनराइजर्स हैदराबाद ने 36 रन के अंतर से मैच अपने नाम करके तीसरी बार आईपीएल के फाइनल में प्रवेश कर लिया। राजस्थान की टीम ने हैदराबाद के स्पिनर्स के सामने घुटने टेक दिए और 7 विकेट केवल 139 रन बना सकी। ऐसे में अब 26 मई को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद की दो बार की खिताब विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ चेन्नई में ही खिताबी भिड़ंत होगी।

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स (साभार IPL/BCCI)

राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस:

आईपीएल 2024 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

खराब रही सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत:

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। ट्रेंट बोल्ट के कहर का सामना हैदराबाद के गेंदबाज नहीं कर सके और तेजी से रन बनाने की कोशिश में 5 ओवर के अंतराल में तीन विकेट गंवा दिए। अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका पहले ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ट ने दिया। अभिषेक 12(5) रन बनाकर कैच दे बैठे। इसके बाद ट्रेविस हेड और राहुल त्रिपाठी ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 4.1 ओवर में टीम को 50 रन के पार पहुंचा दिया। लेकिन इसी जल्दबाजी में राहुल त्रिपाठी 37(15) रन बनाकर बोल्ट का दूसरा शिकार बने। चहल ने उनका कैच लपका। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए एडेन मार्करम भी इसी ओवर की आखिरी गेंद पर 1(2) रन बनाकर चहल के हाथों लपके गए और अचानक से हैदराबाद का स्कोर 5 ओवर में 3 विकेट पर 57 रन हो गया

हेड और क्लासेन ने रोकी विकेटों की झड़ी

दो विकेट एक ही ओवर में गंवाने के बाद एक छोर थामे थड़े ट्रेविस हेड का साथ देने हेनरिक क्लासेन आए। दोनों ने पारी को आगे बढ़ाया और 100 रन के करीब ले गए। लेकिन 99 के स्कोर पर 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर हेड संदीप शर्मा की गेंद पर अश्विन के हाथों लपके गए। ऐसे में हैदराबाद की मुश्किलें बढ़ती दिखीं। हेड ने 34(28) रन बनाए।

End of Feed