राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2024 के 19वें मैच में दी पटखनी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में शनिवार (6 अप्रेल 2024) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने जीत दर्ज की। जानिए मुकाबले में कैसा रहा हाल?

KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया
  • आईपीएल 2024 में दर्ज की लगातार चौथी जीत
  • जोस बटलर रहे प्लेयर ऑफ द मैच

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 19वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से मात दे दी है। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। टीम की तरफ से विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने इस लक्ष्य को 19.1 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टीम की तरफ से जीत के हीरो जोस बटलर रहे जिन्होंने 58 गेंदों पर शतक जड़ टीम को जीत दिलाई। ये राजस्थान रॉयल्स की टूर्नामेंट की लगातार चौथी जीत है। वहीं रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु की ये लगातार तीसरी हार है।

IPL 2024 RR vs RCB

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु (फोटो- IPL/BCCI)

संजू सैमसन ने जीता टॉस

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

डेब्यू

इस मैच में आरसीबी के लिए सौरव चौहान ने डेब्यू किया।

End of Feed