कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियन्स कोआईपीएल 2024 के 51वें मैच में दी मात, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियन्स को उसके घर पर 24 रन के अंतर से मात देकर हार्दिक पांड्या की टीम को प्लेऑफ राउंड से बाहर का रास्ता दिखा दिया। जानिए कैसा रहा दोनों के बीच मुकाबले का हाल?

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई इंडियन्स को केकेआर ने दी 24 रन से मात
  • जीत के लिए 170 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई मुंबई
  • मिचेल स्टार्क ने तेज रफ्तार गेंदों से बरपाया कहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के 51वें मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स और 2 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत हुई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 12 साल से चले आ रहे मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इस मैदान के हार के तिलिस्म को तोड़ने में सफल रही। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 19.5 ओवर में 169 रन बनाकर ढेर हो गई। वेंकटेश अय्यर ने सबसे ज्यादा 70 रन की पारी केकेआर के लिए खेली वहीं मनीष पांडे ने 42 रन की पारी इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेली। इसके बाद जीत के लिए मिले 170 रन के लक्ष्य को हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियन्स की टीम सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय( 35 गेंद में 56 रन) पारी की बदौलत भी हासिल नहीं कर सकी और 18.5 ओवर में 145 रन बनाकर ढेर हो गई और 24 रन के अंतर से मैच गंवा दिया। इस हार के साथ ही मुंबई इंडियन्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।

Mumbai Indian vs Kolkata Knight Riders

मुंबई इंडियन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स(साभार IPL/BCCI)

मुंबई ने जीता टॉस: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ घरेलू मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

End of Feed