पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच में राजस्थान ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स और सभी डिटेल्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में शनिवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने पंजाब को रन से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को शनिवार को मुल्लानपुर में खेले गए मुकाबले में 50 रन के अंतर से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल की अर्धशतकीय और रियान पराग की 43 रन की आतिशी पारियों की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन बना सकी और 50 रन से मैच गंवा दिया। इस हार के बाद पंजाब की टीम अंत तालिका में दूसरे से चौथे स्थान पर पहुंच गई है। जानिए कैसा रहा मैच के पल-पल का हाल?

PBKS vs RR Kal ka IPL Match Kaun Jeeta

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, कल का मैच कौन जीता

पंजाब ने जीता टॉस:

पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुल्लापुर में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

जायसवाल-सैमसन ने दिलाई तेज शुरुआत: यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन की जोड़ी ने राजस्थान को सधी हुई तेज शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर टीम को 5.2 ओवर में 50 रन के पार पहुंचाया। पॉवरप्ले में राजस्थान ने बगैर किसी नुकसान के 53 रन बना लिए थे। दोनों के बीच साझेदारी इसी गति से आगे बढ़ती गई। 10 ओवर में राजस्थान ने बगैर किसी नुकसान के 85 रन बना लिए थे। सैमसन 34(24) और यशस्वी जायसवाल 44(36) रन बनाकर खेल रहे थे।

End of Feed