Who Won Yesterday Match (30 March 2026): कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, RR vs CSK T20 Match राजस्थान-चेन्नई मैच का नतीजा क्या रहा, देखें मैच हाइलाइट्स, अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

Who Won Yesterday Match, 30 March 2026 (कल का मैच कौन जीता) RR vs CSK kal ka match kon jita: आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से मात देकर अपने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से की। जानिए कैसा रहा मैच के पल-पल का हाल?

Who Won Yesterday Match, 30 March 2026 (कल का मैच कौन जीता) RR vs CSK kal ka match kon jita: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर 8 विकेट से जीत लिया। राजस्थान रायल्स ने पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से मात देकर अपने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से की। मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी। चेन्नई को शुरू से ही अपने करिश्माई प्लेयर महेंद्र सिंह धोनी की कमी खलती नजर आई। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे चेन्नई के बल्लेबाज जरा भी विश्वास में नजर नहीं आए। इस मैच में चेन्नई के मात्र तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। यहां तक कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने कोटे के 20 ओवर भी पूरा नहीं खेल पाई और 2 गेंद शेष रहते मात्र 127 रनों पर ऑल आउट हो गई।

Kal Ka Match rr vs csk

राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच कौन जीता

राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस

इस मैच में राजस्थान का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला एकदम सही साबित हुआ, जब उसके गेंदबाजों ने चेन्नई के बल्लेबाजों को नाकों चने चबवा दिए। चेन्नई की ओर से संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की। वहीं राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने पहला ओवर डाला। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स की नई जोड़ी कारगर साबित नहीं हुई और मात्र 14 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई में आए संजू सैमसन कुछ खास नहीं कर सके और मात्र 7 गेंद खेलकर 6 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें बर्गर ने आउट किया। वहीं चेन्नई ने 19 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवाया। जब कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 11 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने आउट किया। इसके बाद चेन्नई की पारी संभल नहीं पाई और थोड़े-थोड़े अंतराल पर चेन्नई के विकेट गिरते रहे।

End of Feed