हैदराबाद और कोलकाता के मैच में केकेआर ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स और सभी डिटेल्स

आईपीएल का 15वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में केकेआर ने 80 रन से बड़ी जीत दर्ज की। यह इस सीजन केकेआर की दूसरी जीत है।

आईपीएल के 15वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रन से हराकर इस सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। हैदराबाद के सामने जीत के लिए 201 रन का लक्ष्य था, लेकिन केकेआर के गेंदबाजों के सामने पूरी टीम 16.4 ओवर में 120 रन बनाकर ढेर हो गई। हैदराबाद की ओर से सर्वाधिक 33 रन की पारी हेनरिक क्लासेन ने खेली। केकेआर की ओर से वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा ने 3-3 विकेट चटकाए। हैदराबाद की खराब बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। टॉप थ्री बल्लेबाज जिसके दम पर हैदराबाद की टीम नए ब्रांड की क्रिकेट खेलती है वह 9 रन के स्कोर वापस जा चुके थे।

Kal Ka Match Kaun Jeeta

कोलकाता और हैदराबाद मैच हाईलाइट्स (कल का मैच कौन जीता )

हैदराबाद की खराब शुरुआत

201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरी ही गेंद पर हैदराबाद को ट्रैविस हेड के रुप में पहला झटका लगा। हेड 4 रन बनाकर वैभव अरोड़ा का शिकार बने। हैदराबाद का स्कोर अभी 9 रन ही हुआ था कि अभिषेक शर्मा 2 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें हर्षित राणा ने वेंकटेश अय्यर के हाथों कैच करवाया। इसी स्कोर पर हैदराबाद को तीसरा झटका लगा जब ईशान किशन 2 रन बनाकर वैभव अरोड़ा का दूसरा शिकार बने।

End of Feed