Who Won Yesterday IPL Match 26 April 2025, CSK vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने दी चेन्नई सुपर किंग्स को मात, देखें मैच हाइलाइट्स और सभी डिटेल्स

Who Won Yesterday IPL Match 26 April 2025, CSK vs SRH, kal ka match kaun jeeta: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट के अंतर से मात देकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

Who Won Yesterday IPL Match 26 April 2025, CSK vs SRH, kal ka match kaun jeeta: हर्षल पटेल की तूफानी गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन से सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को यहां अंक तालिका की दो सबसे निचली टीमों की जंग में चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच विकेट से हराकर प्ले ऑफ में जगह बनाने की उम्मीद बरकरार रखी। इस हार के बाद सुपरकिंग्स की प्ले ऑफ में जगह बनाने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है। सनराइजर्स की टीम नौ मैच में छह अंक से आठवें जबकि सुपरकिंग्स की टीम इतने ही मैच में चार अंक से 10वें और अंतिम स्थान पर है।

CSK vs SRH kal ka Match Kaun jeeta

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, कल का मैच कौन जीता

सुपरकिंग्स के 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स ने इशान किशन (44), कामिंदु मेंडिस (नाबाद 32) और नितीश कुमार रेड्डी (नाबाद 19) की पारियों से 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 155 रन बनाकर जीत दर्ज की। मेंडिस और नितीश ने छठे विकेट के लिए 49 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। सनराइजर्स की सुपरकिंग्स के खिलाफ चेन्नई में यह पहली जीत है। सुपरकिंग्स ने मौजूदा सत्र में अपने घरेलू मैदान पर अब तक चारों मैच गंवाए हैं।

End of Feed