मुंबई इंडियन्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को दी मात, देखें मैच हाइलाइट्स और सभी डिटेल्स

मुंबई इंडियन्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट के अंतर से मात देकर मुंबई ने लगातार चौथी जीत दर्ज की। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

रोहित शर्मा (70) के लगातार दूसरे अर्धशतक की मदद से मुंबई इंडियंस ने बुधवार को आईपीएल के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया। मुंबई इंडियंस की यह लगातार चौथी जीत है जिसके बाद टीम अंकतालिका में छठे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है । सनराइजर्स हैदराबाद के आठ विकेट पर 143 रन के जवाब में मुंबई ने 15.4 ओवर में तीन विकेट पर 146 रन बनाये। रोहित ने 46 गेंद में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 70 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंद में नाबाद 40 रन बनाये जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे।

SRH vs MI Kal ka Match Kaun Jeeta

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियन्स कल का मैच कौन जीता

रोहित ने शुरुआत में दिखा दिए थे तेवर

रोहित ने तीसरे ओवर में पैट कमिंस की ऑफ कटर पर डीप स्कवेयर लेग के ऊपर से छक्का और फिर चौका लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिये थे। इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट के रूप में खेल रहे रोहित ने हालात को बखूबी पढा और उसके अनुसार खेला। उन्होंने जयदेव उनादकट को कवर के ऊपर दूसरा छक्का लगाया।

End of Feed