पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दी करारी मात, देखें मैच हाइलाइट्स और सभी डिटेल्स

पंजाब किंग्स ने धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रन के अंतर से मात देकर अंक तालिका में दूसरे पायदान पर कब्जा कर लिया है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

पंजाब किंग्स ने युवा सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (91 रन) के अर्धशतक के बाद अर्शदीप सिंह के तीन विकेट की बदौलत रविवार को धर्मशाला में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अहम मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 37 रन से हराकर अपनी प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत की। पंजाब किंग्स सात जीत से 15 अंक लेकर तालिका में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (16 रन) से पीछे दूसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं एलएसजी 10 अंक लेकर सातवें स्थान पर है। छोटे कद के बल्लेबाज प्रभसिमरन की छह चौके और सात छक्के जड़ित 48 गेंद की पारी से पंजाब किंग्स ने पांच विकेट पर 236 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर ने 45 रन और जोश इंग्लिस ने 30 रन का योगदान दिया।

PBKS vs LSG Kal Ka Match Kaun Jeeta

पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स कल का मैच कौन जीता

20 ओवर में 7 विकेट पर 199 रन बना सका लखनऊ

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलएसजी का शीर्ष क्रम विफल रहा जिसमें अर्शदीप (16 रन देकर तीन विकेट) की भूमिका अहम रही जिन्होंने पावरप्ले में तीन विकेट झटके। आयुष बदोनी (74 रन, 40 गेंद, पांच चौके, पांच छक्के) और अब्दुल समद (45 रन, 24 गेंद, दो चौके, चार छक्के) ने छठे विकेट के लिए 81 रन की भागीदारी निभाकर टीम को उबारने की कोशिश की। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और 20 ओवर में सात विकेट पर 199 रन ही बना सकी। बदोनी ने अकेले दम पर मोर्चा संभाले रखा, लेकिन अंतिम ओवर में युजवेंद्र चहल (50 रन देकर एक विकेट) की गेंद पर आउट हुए और उन्होंने सुनिश्चित किया कि टीम का नेट रन रेट ज्यादा प्रभावित नहीं हो।

End of Feed