रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने रोमांचक मुकाबले में दी चेन्नई सुपर किंग्स को मात, देखें मैच हाइलाइट्स और सभी डिटेल्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने अपने घरेलू मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 2 रन के करीबी अंतर से मात देकर अंक तालिका में पहले पायदान पर कब्जा कर लिया। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

आयुष म्हात्रे ने 94 रन बनाकर रोमारियो शेफर्ड के 14 गेंद में अर्धशतक को लगभग बेमानी साबित कर ही दिया था लेकिन यश दयाल ने बेहतरीन आखिरी ओवर डालकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को शनिवार को आईपीएल के रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स पर दो रन से जीत दिलाई।

RCB vs CSK Kal ka Match Kaun Jeeta

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स कल का मैच कौन जीता

आयुष म्हात्रे की मेहनत पर फिरा पानी

आरसीबी ने विराट कोहली (33 गेंद में 62 रन), जैकब बेथेल (33 गेंद में 55 रन) और शेफर्ड के 14 गेंद में नाबाद 53 रन की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पांच विकेट पर 213 रन बनाये। इसके बाद 17 वर्ष के म्हात्रे ने 48 गेंद में नौ चौकों और पांच छक्कों की मदद से 94 रन बनाकर चेन्नई को जीत के बहुत करीब पहुंचा दिया लेकिन आखिर में टीम पांच विकेट पर 211 रन ही बना सकी। इस जीत के बाद आरसीबी 11 मैचों में 16 अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई है और उसका प्लेआफ में प्रवेश लगभग तय है जबकि प्लेआफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी चेन्नई 11 मैचों में चार अंक लेकर आखिरी स्थान पर है।

End of Feed