मुंबई इंडियन्स ने राजस्थान रॉयल्स को रौंदा, देखें मैच हाइलाइट्स और सभी डिटेल्स

मुंबई इंडियन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 14 साल लंबे अंतराल के बाद उसके गढ़ में रौंदकर अंत तालिका में टॉप पर कब्जा कर लिया है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

Who Won Yesterday IPL Match 01 May 2025, RR vs MI, kal ka match kaun jeeta: रियान रिकल्टन और रोहित शर्मा के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के तूफान से मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को 100 रन से हराकर लगातार छठी जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका के शीर्ष पर जगह बनाई और प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई करने की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। शुरुआती पांच मैच में चार हार के साथ शुरुआत करने वाले मुंबई के 11 मैच में सात जीत से 14 अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। रॉयल्स की टीम इतने ही मुकाबलों में छह अंक के साथ आठवें स्थान पर है और प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है।

RR vs MI Kal ka Match Kaun jeeta

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियन्स कल का मैच कौन जीता

117 रन पर ढेर हुई राजस्थान रॉयल्स

मुंबई के 218 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स की टीम कर्ण शर्मा (23 रन पर तीन विकेट), जसप्रीत बुमराह (15 रन पर दो विकेट) और ट्रेंट बोल्ट (28 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 16.1 ओवर में 117 रन पर ढेर हो गई। रॉयल्स की ओर से सिर्फ जोफ्रा आर्चर (30) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए। कप्तान रियान पराग 16 रन बनाकर दूसरे शीर्ष स्कोरर रहे।

End of Feed