SRH vs RCB IPL 2026 Aaj ka Toss LIVE: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगी सनराइजर्स हैदराबाद

SRH vs RCB IPL 2026 Toss LIVE, Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru Timing Today Match (सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 22 मई, 2026: आईपीएल में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हो रहा है।

SRH vs RCB IPL 2026 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग में आज सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला रॉयल चैलेजर्स बेंगुलरु से है। यह मुकाबाला हैदराबाद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां टॉस जीतकर हैदराबाद ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीम पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, लेकिन टॉप-2 में फिनिश करने की लड़ाई अब भी जारी है। हालांकि, हैदराबाद के लिए यह काम थोड़ा मुश्किल है। हैदराबाद को आरसीबी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने की स्थिति में 87 रन से जीत की दरकार है जबकि चेज करते हुए उसे 11.1 ओवर में लक्ष्य हासिल करना है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो टीम टॉप-2 में फिनिश नहीं कर पाएगी।

AAJ KA TOSS KAUN JEETA

आज का टॉस कौन जीता (साभार-X)

हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी

दोनों टीमों के बीच अब तक 26 मुकाबले हुए हैं जहां हैदराबाद का पलड़ा भारी है। 26 में से 14 में सनराइजर्स हैदराबाद ने बाजी मारी है जबकि 12 मुकाबला आरसीबी के पक्ष में रहा है। हालांकि, 2023 से यह मामला थोड़ा उल्टा है। 2023 से अब तक खेले गए 5 मुकाबलों में 3 में आरसीबी और दो में हैदराबाद को जीत मिली है। हैदराबाद के मैदान की बात करें तो आरसीबी के खिलाफ हैदराबाद का स्कोर 6-3 रहा है।

End of Feed