RR vs MI IPL 2026 Aaj ka Toss LIVE: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी मुंबई इंडियंस, 11-11 ओवर का है मुकाबला

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 7, 2026, 10:05 PM IST

RR vs MI IPL 2026 Toss LIVE, Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Timing Today Match (राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 7 अप्रैल, 2026: इंडियन प्रीमियर लीग में आज राजस्थान और मुंबई का मुकाबला।

RR vs MI IPL 2026 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें मुकाबले में आज 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह मुकाबला 11-11 ओवर का कर दिया गया है। ईडेन गार्डन्स में खेले गए पंजाब बनाम कोलकाता का मैच पहले ही बारिश की भेंट चढ़ चुका है। लेकिन यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन पहली बार इस मैदान पर उतरने वाली है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो दो मैच में दो मुकाबला जीतकर राजस्थान रॉयल्स की टीम फिलहाल 4 अंकों के साथ नंबर 3 पर है। वहीं अपने छठे ट्रॉफी की तलाश में मुंबई इंडियंस की टीम दो मैच में एक जीत के साथ छठे पायदान पर है।

aaj ka toss Kaun Jeeta

आज का टॉस कौन जीता, राजस्थान बनाम मुंबई (साभार-X)

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की बात करें तो इस मैदान पर यह सीजन का दूसरा मुकाबला है। इस मैदान पर ज्यादा रन बनते नहीं है। पहले मुकाबले में चेन्नई की टीम 127 रन पर ढेर हो गई थी, जिसके जवाब में राजस्थान ने केवल दो विकेट खोकर 12.1 ओवर में जीत हासिल कर ली थी। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम यहां 3 बार जीती है। इतने ही मैच चेज करने वाली टीम जीती है, इसलिए इस मैदान पर टॉस की भूमिका उतनी अहम नहीं है। हेड टू हेड में मुंबई के पास एडवांटेज है। अब तक खेले गए मुकाबले में मुंबई 16 और राजस्थान 14 है। यानी मुकाबला कांटे का होने वाला है।

End of Feed