RCB vs LSG IPL 2026 Aaj ka Toss LIVE: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज,जानिए किसने जीता टॉस

RCB vs LSG IPL 2026 Toss LIVE, Bengaluru vs Lucknow toss Timing Today Match (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 15 अप्रैल 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 23वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जा रहा है। जानिए मैच में किस टीम ने जीता टॉस और किया क्या फैसला?

RCB vs LSG T20 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 23वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपर जायंट्स (Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giansts) के बीच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium Bengaluru) में खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) संभाल रहे हैं। आरसीबी की टीम ने सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है और अबतक खेले 4 मैच में से तीन में जीत दर्ज की है और अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है। वहीं लखनऊ की टीम को अबतक खेले चार मैच में से 2 में जीत मिली है और दो में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। आरसीबी मुंबई के खिलाफ जीत के बाद इस मुकाबले में पहुंची है। वहीं लखनऊ को आखिरी मुकाबले में गुजरात के खिलाफ हार मिली थी। ये मुकाबला अंक तालिका में तीसरे और सातवें पायदान पर काबिज टीमें के बीच है। आइए जानते हैं आज के मैच में सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला? बेंगुलुरू के कप्तान रजत पाटीदार ने लखनऊ के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

RCB vs LSG Toss Update

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स टॉस अपडेट (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

कब शुरू होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का तेइसवां मैच (RCB vs LSG Match Timing)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का तेइसवां मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच का टॉस (RCB vs LSG Match Toss Timing)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जाने वाले मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।

End of Feed