MI vs RR IPL 2026 Aaj ka Toss LIVE: आज आईपीएल में टॉस किसने जीता, मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच है मुकाबला

MI vs RR IPL 2026 Toss LIVE, Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Timing Today Match (मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 69वां मैच आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जा रहा है। जानिए मैच में किस टीम ने जीता टॉस और किया क्या फैसला?

MI vs RR T20 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 69वां मैच आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जा रहा है। मुंबई की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी युवा रियान पराग (Riyan Parag) संभाल रहे हैं। मुंबई इंडियंस का यह सीजन का 14वां मुकाबला है। इससे पहले खेले गए 13 मुकाबलों में से मुंबई को 4 मैच में जीत मिली है और 9 मुकाबलों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं राजस्थान रॉयल्स का अबतक सीजन में प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। अबतक खेले 13 मैच में से 7 में उसे जीत मिली है और 6 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। यह मुकाबला अंक तालिका में नौंवे स्थान पर काबिज मुंबई और पांचवे नंबर पर तैनात राजस्थान रॉयल्स के बीच है। इस मुकाबले में जानिए सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला? करो या मरो के इस मुकाबले का टॉस मुंबई इंडियंस ने जीतकर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

Toss (1)

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स टॉस

कब शुरू होगा मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 69वां मैच (MI vs RR Match Timing)

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 69वां मैच दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा।

End of Feed