पंजाब के खिलाफ लखनऊ ने होम ग्राउंड पर जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने उतरी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 1, 2024, 06:12 PM IST

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल का 11वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स और मेहमान टीम पंजाब किंग्स की टीम आमने-सामने है। इस मुकाबले में केएल राहुल की कप्तानी में एलएसजी की टीम, जबकि शिखर धवन की कप्तानी में पीबीकेएस की टीम उतरी है।

आईपीएल के मौजूदा सीजन का हर मुकाबला रोमांच से भरा हुआ है। हर मुकाबले में पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं और नया रिकॉर्ड भी बन रहा है। इस दौरान लखनऊ के इकाना स्टेडियम में एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। टूर्नामेंट के 11वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पंजाब किंग्स की टीम से हुआ। यह मुकाबला एलएसजी के घरेलू मैदान पर खेला जाएगा। होम ग्राउंड होने के कारण लखनऊ का पलड़ा काफी भारी है। केएस राहुल की कप्तानी वाली टीम लखनऊ को अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से हार का सामना करना पड़ा था। टीम मौजूदा सीजन में जीत का खाता तक नहीं खोल पाई है। वहीं, पंजाब किंग्स की टीम को जीत के बाद हार भी झेल चुकी है।

LSG vs PBKS, IPL 2024, Today IPL match LSG vs PBKS, LSG vs PBKS toss today, LSG vs PBKS toss koun jeeta, who won the toss today, Lucknow Super Giants vs Punjab Kings match toss updates, who won toss today, who win the toss today, who won the toss today live, who won toss today match, who won the toss today 2024, Punjab Kings, Lucknow Super Giants, KL Rahul, Shikhar Dhawan,

शिखर धवन और केएस राहुल। (फोटो- IPL/BCCI)

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेल जा रहे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेहमान टीम पंजाब किंग्स पहले गेंदबाजी करने उतरी।

End of Feed