इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 21वें मुकाबले में दो नई टीम यानी लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस की टीम का आमना-सामना हुआ। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। होम ग्राउंड होने के कारण लखनऊ का पलड़ा मजबूत नजर आ रहा है, लेकिन आईपीएल में ओवरऑल गुजरात टाइंटस का पलड़ा भारी है। मौजूदा सीजन में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो लखनऊ की टीम पॉइंट टेबल में गुजरात से आगे है। लखनऊ की टीम को 3 मैचों में से 2 में जीत मिली है और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, गुजरात की टीम को 4 मैचों में से 2 मुकाबले में जीत और इतने ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।
केएल राहुल और शुभमन गिल। (फोटो- IPL/BCCI)
लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेहमान टीम गुजरात टाइटंस पहले गेंदबाजी करने उतरेगी।
लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग-11 (Lucknow Super Giants Playing-11)
क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक, मयंक यादव।
गुजरात टाइटंस प्लेइंग-11 (Gujarat Titans Playing-11)
शुभमन गिल (कप्तान), शरथ बीआर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, दर्शन नालकांडे, मोहित शर्मा।
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वॉड (Lucknow Super Giants Squad)
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़। यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, डेविड विली, अरशद खान।
गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड (Gujarat Titans Squad)
शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकांडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन।
