स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND Vs NZ 5th T20 Toss Update: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और मेहमान टीम इंडिया के बीच आज (1 November 2026) पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पांचवां मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टी20 टीम ने सीरीज के शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है, जिससे ट्रॉफी पहले ही टीम इंडिया के कब्जे में आ चुकी है। वहीं, न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 मैच में भारत को शिकस्त दी। पांचवें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता।
आज के मैच का टॉस कौन जीता।
अब पांचवें टी20 मैच में भारत जीत दर्ज कर 4-1 से सीरीज अपने नाम करने को देखेगा। वहीं, न्यूजीलैंड एक और मैच जीतकर सीरीज में सम्मानजनक विदाई लेना चाहेगा। यहां हम जानेंगे आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा, कौन जीता आज का टॉस और कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11।
कितने बजे शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला? (IND vs NZ 5th T20 Match Timing)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पांचवां टी20 मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा।
कितने बजे होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबले का टॉस? (IND vs NZ 5th T20 Match Toss Timing)
इंडिया-न्यूजीलैंड पांचवें टी20 मुकाबले का टॉस दोपहर 12.00 बजे होगा। ये मैच हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में आयोजित किया जा रहा है।
भारत-न्यूजीलैंड चौथे टी20 मुकाबले में किसने जीता टॉस? (Who Won IND vs NZ Today Match Toss)
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और मेहमान भारतीय क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे टी20 सीरीज के आखिरी टी20 मैच में का टॉस न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने एक बदलाव किया है। वहीं, भारत की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। भुवनेश्वर कुमार और वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
भारत - संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती
न्यूजीलैंड- टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर
