IND Vs NZ 3rd T20 Toss Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने सीरीज का पहला मैच हाई स्कोरिंग होने के बावजूद 226 रनों का टारगेट हासिल करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की। इसके बाद दूसरे टी20 मैच में भारत ने 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 1 गेंद बाकी रहते एक और रोमांचक जीत दर्ज की। इस बार भी टीम इंडिया 4 विकेट से जीती और सीरीज में 2-0 की अहम बढ़त बना ली। अब आज वेन्यू बदल गया है और मेजबान न्यूजीलैंड के ऊपर सीरीज हारने का दबाव है, उन्हें अगर सीरीज को जीवित रखना है तो आज का मुकाबला किसी भी हाल में जीतना ही होगा। आइए यहां जानते हैं इस मैच के टॉस का नतीजा क्या रहा, क्या है टॉस टाइमिंग और कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन।
आज भारत-न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच में टॉस कौन जीता
कितने बजे शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला? (IND vs NZ 3rd T20 Match Timing)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा।
कितने बजे होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले का टॉस? (IND vs NZ 3rd T20 Match Toss Timing)
इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले का टॉस दोपहर 12.00 बजे होगा। ये मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है।
भारत-न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मुकाबले में किसने जीता टॉस? (Who Won IND vs NZ Today Match Toss)
भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे टी20 सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में टॉस भारत ने जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है।
आज के मैच में भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 (Today Match Playing-11, IND vs NZ 3rd T20I)
भारत की प्लेइंग-11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी और मैथ्यू फिशर।
टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें
भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, नमन धीर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, कुमार कुशाग्र, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड की टीम: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रैसवेल, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, मैट फिशर, काइल जैमीसन, जैकब डफी, एडम मिल्ने, जोश क्लार्कसन और डेवोन कॉनवे।
