IND vs NED T20 Toss LIVE: भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला आज, जानिए किसने जीता टॉस

IND vs NED T20 Toss LIVE: भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप में आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ंत होने जा रही है। यह लीग दौर का आखिरी मैच है। दोनों ही टीमें जीत के साथ लीग दौर में अपने अभियान का अंत करना चाहेंगी। जानिए मुकाबले में सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला?

IND vs NED T20 Toss LIVE: भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप में आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ंत होने जा रही है। यह लीग दौर का आखिरी मैच है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट में विजय रथ पर सवार है। अबतक खेले तीन मैच में तीन जीत दर्ज करके भारतीय टीम सुपर-8 राउंड में एंट्री कर चुकी है। वहीं नीदरलैंड की टीम अबतक खेले तीन मैच में केवल एक मुकाबले में जीत दर्ज कर सकी है। उसकी नजर भारत के खिलाफ जीत दर्ज करके टूर्नामेंट में जीत के साथ अपने सफर का अंत करने पर है। वहीं भारतीय टीम नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में अपनी कुंद पड़ी बल्लेबाजी की धार को हासिल करना चाहेगी। इस लिहाज से दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला अहम है। ऐसे में आइए जानते हैं सिक्का किस टीम के पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला? भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

IND vs NED T20 World Cup 2026 Toss Update

भारत बनाम नीदरलैंज, टी20 विश्व कप 2026, टॉस अपडेट

कब होगा भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच (IND vs NED Match Date)

भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच बुधवार,18 फरवरी को हो रहा है।

कितने बजे शुरू होगा भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच (IND vs NED Match Timing)

भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे होगा।

End of Feed