स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs JPN T20 Toss Updates: भारत और जापान के बीच आज एक ऐतिहासिक टी20 मुकाबला खेला जाने वाला है। दोनों देशों के बीच पहली बार कोई क्रिकेट मैच खेला जाएगा। भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 'Sport 75' पहल के तहत सुजुकी T20 सीरीज खेली जाएगी। मैच जापान के तोचिगी प्रांत स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर होगा।
आज का टॉस कौन जीता।
JPN v IND T20I के लिए टॉस गीली आउटफील्ड के कारण देरी से होगा। इंस्पेक्शन लोकल टाइम के अनुसार दोपहर 1:15 बजे (IST के अनुसार सुबह 9:45 बजे) होगा। BCCI की तरफ से X पर पोस्ट किया गया।
इस मैच के बाद भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 में अपने गोल्ड मेडल को डिफेंड करने की शुरुआत करेगी। पिछले एशियन गेम्स में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारत ने गोल्ड जीता था। भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में है। टीम में युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी को भी जगह दी गई है।
भारत बनाम जापान टॉस अपडेट (India vs Japan Toss Updates)-
कब शुरू होगा भारत बनाम जापान के बीच टी20 मैच (IND vs Japan Match Timing)
भारत बनाम जापान के बीच टी20 मैच सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, सानो, कांटो में 9:30 बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा भारत बनाम जापान के बीच मैच का टॉस (IND vs Japan Match Toss Timing)
भारत बनाम जापान के बीच मैच का टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे होगा।
कौन जीता भारत बनाम जापान आज के मैच का टॉस (Who Won Today IND vs Japan Match Toss)
भारत बनाम जापान के बीच मुकाबले का टॉस 9:00 बजे होना था। लेकिन, गीले आउट फील्ड के चलते टॉस में देरी हो रही है। 9:45 बजे अंपयार मैदान का निरीक्षण करेंगे।
