पंजाब किंग्स ने जीता टॉस चुनी पहले गेंदबाजी

आईपीएल का 49वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला चेपॉक में खेला जाएगा। घर पर चेन्नई की टीम मजबूत है और यहां उसने 5 में से चार मुकाबले जीते हैं।

आईपीएल में आज चेन्नई और पंजाब की टीम आमने-सामने है। यह मुकाबला चेपॉक में खेला जाएगा। दोनों टीम जीतकर यहां पहुंची है और उसके हौसले बुलंद हैं। चेन्नई ने जहां पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 78 रन से हराया था तो पंजाब किंग्स ऐतिहासिक रन चेज कर यहां पहुंची है। पंजाब किंग्स ने कोलाकात के खिलाफ 262 रन का स्कोर चेज किया था। यह टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन चेज का स्कोर था।

aaj ke match ka toss kaun jeeta

आज के मैच का टॉस कौन जीता (साभार-IPL)

प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो पंजाब किंग्स 6 अंक के साथ 8वें नंबर पर है। टीम 9 मैच में से 3 मुकाबला जीती है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 10 अंक के साथ चौथे नंबर पर है।

End of Feed