CSK vs MI IPL 2026 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 44वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है जहां मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। यह मुकाबला चेपॉक में खेला जाएगा। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो मुंबई इंडियंस 9वें नंबर पर है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 7वें पोजिशन पर है। एक और हार टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को तोड़ सकती है। दोनों टीम इस सीजन संघर्ष कर रही है। मुंबई की टीम 8 मैच में से 6 मुकाबला हार चुकी है जबकि चेन्नई इतने ही मैचों में 5 मुकाबला हार चुकी है।
आज का टॉस कौन जीता (साभार-X)
टॉस में कैसा है आंकड़ा
अब तक खेले गए कुल 40 मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 में टॉस जीता है जबकि 21 मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस में बाजी मारी है। चेन्नई ने 6 बार जबकि मुंबई इंडियंस ने 8 बार बैटिंग चुनी है। 13 बार चेन्नई ने और 13 बार मुंबई ने फील्डिंग चुनी है। 12 बार टॉस जीतकर चेन्नई मैच जीतने में कामयाब रही है जबकि मुंबई ने 14 बार टॉस जीत के साथ मैच भी जीता है।
कब शुरू होगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का यह मैच (CSK vs MI Match Timing)
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का यह मैच चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मैच का टॉस (CSK vs MI Match Toss Timing)
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मैच का टॉस शाम 7.00 बजे हो गया।
कौन जीता चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस आज के मैच का टॉस (Who Won Today CSK vs MI Match Toss)
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले में टॉस मुंबई ने जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी।
चेन्नई और मुंबई की टीम- (CSK vs MI Squad)
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवर्टन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैथ्यू शॉर्ट, एमएस धोनी, मैट हेनरी, स्पेंसर जॉनसन, जैकरी फॉक्स, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, आकाश मधवाल, अमन खान।
मुंबई इंडियंस टीम: विल जैक्स, रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमरा, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, शार्दुल ठाकुर, मयंक रावत, रघु शर्मा, कृष भगत, राज बावा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मार्कंडेय, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाउद्दीन इज़हार।
