IND vs ENG Semi Final: आज का मैच कौन जीत सकता है, क्या हैं कारण, मोहम्मद आमिर ने भी की भविष्यवाणी

IND vs ENG Semi Final Who Will Win Today Match: आज भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच होने जा रहा है। शाम 7 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले भविष्यवाणियों और कौन जीतेगा, इस पर अपनी राय देने का सिलसिला तेज हो चुका है। पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने फिर से भविष्यवाणी की है। वहीं, आप यहां ये भी जानिए कि असल में आज किसके जीतने के आसार ज्यादा हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2026
  • आज भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल
  • मोहम्मद आमिर ने बताया भारत और इंग्लैंड में कौन जीतेगा

IND vs ENG Match Today Winner Prediction: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में आज भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल (IND vs ENG Semi Final) मैच खेला जाना है। इस मैच को लेकर काफी सुगबुगाहट और चर्चा है। पिछले टी20 विश्व कप में भी यही दोनों टीमें सेमीफाइनल में टकराई थीं और भारत उस मैच को जीतने के बाद फाइनल में जीत दर्ज करके चैंपियन भी बना था। इस बार इंग्लैंड की टीम हैरी ब्रूक (Harry Brook) की कप्तानी में अलग अंदाज में नजर आ रही है और भारत के सामने बड़ी चुनौती होगी। इसी बीच पूर्व क्रिकेटरों द्वारा भविष्यवाणियां और राय देने का दौर भी जारी है कि कौन सी टीम आज विजेता बन सकती है। लगातार टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम को लेकर दावे करने वाले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने फिर से भारत-इंग्लैंड मैच पर अपनी राय रख दी है।

IND vs ENG, Semi Final, T20 World Cup 2026, Who Will Win Today Match, Aaj Ka Match Kaun Jeet Sakta Hai

आज भारत इंग्लैंड सेमीफाइनल में कौन जीत सकता है

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में कौन जीतेगा इस पर अपनी राय देते हुए पूर्व पाक क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम का समर्थन किया है। आमिर इस पूरे टी20 विश्व कप के दौरान अपनी विवादास्पद भविष्यवाणियों के कारण सुर्खियों में रहे हैं। जिसमें अभिषेक शर्मा पर विवादित टिप्पणी भी शामिल रही जहां उन्होंने अभिषेक को एक स्लॉगर बल्लेबाज बता दिया और ये तक कहा था कि भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंच भी नहीं पाएगी।

End of Feed