IPL 2026: कौन जीतेगा आईपीएल 2026, दीप दासगुप्ता ने कर दी भविष्यवाणी

IPL 2026: मंगलवार से आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबले शुरू हो जाएगें। क्वालीफायर-1 में आरसीबी और गुजरात की टीम भिड़ने वाली है जबकि एलिमिनेटर में हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। इस मुकाबले से पहले इस बार के विजेता को लेकर भविष्यवाणी हुई है।

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर मंगलवार को गुजरात और बेंगलुरु के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा। एलिमिनेटर मुकाबला राजस्थान और हैदराबाद के बीच मुल्लांपुर में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार प्लेऑफ में पहुंचने वाली सभी 4 टीम एक-एक बार ट्रॉफी उठा चुकी है। ऐसे में किसी एक टीम के सिर आईपीएल का सेहरा दूसरी बार सजने वाला है। इससे पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दीप दासगुप्ता ने विजेता टीम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की।

Rajat Patidar Shubman Gill

रजत पाटीदार और शुभमन गिल (साभार-X)

कौन जीतेगा क्वालीफायर-1 ?

दीप दासगुप्ता ने पहले क्वालीफायर-1 को लेकर भविष्यवाणी की। धर्मशाला में होने वाले इस मुकाबले को लेकर उन्होंने कहा कि जो भी टीम पावरप्ले को अपने पक्ष में करने में सफल होगी, उसका पलड़ा क्वालीफायर-1 में भारी रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि सबसे बड़ी टक्कर पावरप्ले में गुजरात के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज और आरसीबी के स्ट्राइकर गेंदबाज के बीच होगी। इस सीजन गुजरात की ओर से साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने जबरदस्त बल्लेबाजी की है। दोनों ऑरेंज कैप लिस्ट में टॉप-2 पर है। वहीं गेंदबाजी में पर्पल कैप लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार टॉप पर हैं।

End of Feed