MI Captaincy: अगर हार्दिक ने छोड़ी कमान, तो कौन बनेगा मुंबई इंडियंस का नया कप्तान?

Mumbai Indians captaincy options: आईपीएल 2024 में लगातार खराब प्रदर्शन कर रही मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर लगातार प्रेशर बढ़ता जा रहा है। टीम अपने शुरुआती तीन मैच हार चुकी है और अगर ये ही कारवां जारी रहता है तो हार्दिक कप्तानी छोड़ने पर मजबूर हो सकते हैं।

Mumbai Indians captaincy options: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन अभी तक काफी निराशाजनक रहा है। पांच बार की चैंपियन टीम अपने शुरुआत के तीनों मैच हार गई है। मुंबई इंडियंस इस साल नए कप्तान के साथ टूर्नामेंट में उतरी थी। टीम मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा की जगह गुजरात टाइटंस से ट्रेड किए गए हार्दिक पांड्या को कमान सौंपी थी। मैनेजमेंट की सोच थी कि हार्दिक युवा हैं और टीम में नई ऊर्जा लेकर आएंगे। हार्दिक का गुजरात टाइटंस के कप्तान के रुप में रिकॉर्ड भी अच्छा था। हालांकि अभी तक ये दांव फेल होता नजर आ रहा है।

Mumbai Indians captaincy options

मुंबई इंडियंस कप्तान (फोटो- IPL/BCCI/X)

हार्दिक पांड्या को अचानक कप्तान बनाए जाने से मुंबई इंडियंस के फैंस भी खुश नहीं थे। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच से ही हार्दिक को फैंस का आक्रोश झेलना पड़ा। ऐसे में मुंबई इंडिंयस की लगातार हार ने इन फैंस को और नाराज कर दिया है। सोशल मीडिया पर हार्दिक को कप्तानी से हटाने की मांग की जा रही है। अगर हार्दिक फेल हो जाते हैं और इस प्रेशर को ठीक से हैंडल नहीं कर पाते हैं, तो वे कप्तानी छोड़ने का कदम उठा सकते हैं। टीम मैनेजमेंट भी हार्दिक को कप्तानी से हटा सकता है। ऐसे में उनकी जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान कौन होगा इसे लेकर अभी से चर्चाएं शुरू हो गई है। ऐसे में हम आपको कुछ दावेदार बता रहे हैं जो कि इस विजेता टीम की कमान संभाल सकते हैं।

End of Feed