Team India's New Batting Coach: जानिए कौन हैं सितांशु कोटक? बन सकते हैं टीम इंडिया के नए बैटिंग कोच

Sitanshu Kotak: जानिए कौन हैं सितांशु कोटक जो बन सकते हैं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर करारी हार के बाद भारतीय टीम के नए बैटिंग कोच? जानिए कैसा रहा है बतौर प्लेयर और कोच उनका करियर?

मुंबई: न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 0-3 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-3 के अंतर से करारी हार के बाद टीम इंडिया की आलोचना हो रही है। दोनों सीरीज में हार की वजह टीम इंडिया के बल्लेबाज बने। घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के स्पिनर्स की फिरकी का सामना नहीं कर सके। वहीं ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों का हाल बेहाल हो गया। इसके बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बैटिंग कोच पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि टीम के बैटिंग कोच से पूछा जाना चाहिए कि विराट कोहली जैसा बल्लेबाज बार-बार एक ही तरीके से आउट हो रहा है तो वो क्या कर रहे हैं?

Sitanshu Kotak

सितांशु कोटक

सितांशु बन सकते हैं नए बैटिंग कोच?

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया दौरे से स्वदेश वापसी के बाद बीसीसीआई की 11 जनवरी रिव्यू मीटिंग में फैसला हुआ है कि कोचिंग स्टाफ को और मजबूत किया जाएगा। गौतम गंभीर की अगुवाई वाले कोचिंग स्टाफ में एक बैटिंग कोच को जोड़ा जाएगा। टीम में अभिषेक नायर और रेयान टेन डोइशे (Ryan ten Doeschate) असिस्टेंट कोच के रूप में काम कर रहे हैं। अभिषेक नायर बैटिंग डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में बैटिंग कोच की जगह खाली है और उसे जल्दी भरा जा सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबित टीम के नए बैटिंग कोच के रूप में शितांशु कोटक (Shitanshu Kotak) का नाम सबसे आगे चल रहा है। सितांशु वर्तमान में इंडिया-ए टीम के हेड कोच के रूप में काम कर रहे हैं। नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंडिया-ए टीम के वो हेड कोच थे। उन्हें नई जिम्मेदारी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले मिल सकती है।

End of Feed