Shabnam Shakil: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सभी प्रारूपों की भारतीय महिला टीम में शबनम शकील शामिल, जानिए उनके बारे में

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 20, 2024, 05:45 PM IST

Shabnam Shakil included in Indian Women Cricket Team: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही घरेलू सीरीज के लिए मध्यम गति की गेंदबाज शबनम शकील को भारतीय महिला टीम में शामिल किया गया है। शबनम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार है। टीम में और कोई चेंज नहीं किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट सीरीज
  • भारतीय महिला टीम में शबनम शकील शामिल
  • शबनम शकील को डेब्यू का है इंतजार

IND-W vs SA-W: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही घरेलू श्रृंखला के लिए मध्यम गति की गेंदबाज शबनम शकील (Shabnam Shakil) को भारतीय महिला टीम में शामिल किया गया है। शबनम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का इंतजार है। बाकी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 17 वर्षीय शबनम को तीनों प्रारूपों के लिए टीम में शामिल किया गया है जिसमें वर्तमान में बेंगलुरू में चल रही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला भी शामिल है। मेजबान टीम तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त हासिल कर चुकी है।

Shabnam Shakil, IND W vs SA W

शबनम शकील (Instagram)

रविवार को तीसरे एकदिवसीय के बाद चेन्नई में एकमात्र टेस्ट (28 जून से एक जुलाई) होगा जबकि उसके बाद तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय (पांच, सात और नौ जुलाई) खेले जाएंगे।

End of Feed