AUS vs IND: कौन हैं युवा खिलाड़ी मैथ्यू रेनशॉ, जिन्हें भारत के खिलाफ वनडे में डेब्यू का मिल सकता है मौका

Who is Matt Renshaw: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज (शुरुआती दो मैच) के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। लिस्ट-ए में शानदार प्रदर्शन करने वाले मैट रेनशॉ को शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है, जो अब वनडे फॉर्मेट में डेब्यू कर सकते हैं।

Who is Matt Renshaw: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज (शुरुआती दो मैचों) के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में लिस्ट-ए क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले मैट रेनशॉ को पहली बार वनडे टीम में मौका मिला है। उनके प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है।

matthew renshawa

मैट रेनशॉ (फोटो- ICC)

लिस्ट-ए क्रिकेट में रेनशॉ का शानदार प्रदर्शन

मैट रेनशॉ ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए टीम की ओर से खेलते हुए श्रीलंका ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने बतौर कप्तान 80, 106 और 62 रनों की बेहतरीन पारियां खेलीं। रेनशॉ आमतौर पर 50 ओवरों के फॉर्मेट में नंबर-3 या 4 पर बल्लेबाजी करते हैं।

End of Feed