Who is Mahesh Tambe: फिनलैंड और एस्टोनिया के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच को लेकर हर तरफ चर्चाएं शुरू हो गई है। इस मुकाबले में फिनलैंड ने यादगार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट से जीत हासिल की। यह मुकाबला 28 जुलाई को एस्टोनियन नेशनल क्रिकेट एंड रग्बी फील्ड, टालिन में खेला गया था। इस जीत के साथ फिनलैंड ने श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली है। अब अगर फिनलैंड अगला मैच जीतता है तो वह इस विदेशी श्रृंखला को अपने नाम कर लेगा। इस मैच में हालांकि एक ऐसा रिकॉर्ड बन गया जो कि सालों तक याद रखा जाएगा।
कौैन हैं महेश तांबे (फोटो-Finlandcricket x)
महेश तांबे ने रचा इतिहास
इस मुकाबले के सबसे बड़े हीरो रहे फिनलैंड के मध्यम गति के गेंदबाज महेश तांबे। उन्होंने अपने जबरदस्त प्रदर्शन से न सिर्फ फिनलैंड की जीत की नींव रखी, बल्कि T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया विश्व रिकॉर्ड भी बना डाला।महेश तांबे ने अपने पहले आठ गेंदों में पांच विकेट झटके – स्टीफन गुच, साहिल चौहान, मुहम्मद उस्मान, रुपम बरूआ और प्रणय गीवाला को पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट लिए। यह T20I इतिहास में किसी भी गेंदबाज़ द्वारा सबसे तेज़ पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड है।जुनैद अज़ीज़ को पछाड़ा
इससे पहले यह रिकॉर्ड बहरीन के जुनैद अज़ीज़ के नाम था, जिन्होंने 2022 में जर्मनी के खिलाफ 10 गेंदों में पांच विकेट लिए थे। महेश तांबे ने महज़ 8 गेंदों में यह कारनामा करके उन्हें पीछे छोड़ दिया। अब तक के सबसे तेज़ पांच विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में तांबे पहले स्थान पर आ गए हैं।इस सूची में तीसरे स्थान पर अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान हैं, जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 11 गेंदों में पांच विकेट लिए थे। वहीं चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः मलावी के मुअज्जम बेग और मलेशिया के खिज़र हयात हैं, जिन्होंने कैमरून और हांगकांग के खिलाफ 11 गेंदों में पांच विकेट चटकाए थे।
कौन हैं महेश तांबे?
महेश तांबे का जन्म 25 सितंबर 1985 को हुआ था और उन्होंने एक दाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। 40 साल के गेंदबाज अब तक वह 24 टी20 मुकाबलों में हिस्सा ले चुके हैं, जिसमें उन्होंने कुल 28 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन हाल ही में एस्टोनिया के खिलाफ आया, जहां उन्होंने केवल 19 रन देकर 5 विकेट हासिल किए और इतिहास रच दिया।
एस्टोनिया की पारी
फिनलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। एस्टोनिया की शुरुआत शानदार रही, जहां स्टीफन गुच और हबीब खान ने मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की। लेकिन इसके बाद टीम बिखर गई और अंतिम सात विकेट केवल 37 रन में गंवा दिए। पूरी टीम 141 रन पर ऑल आउट हो गई, और इसका श्रेय तांबे की घातक गेंदबाज़ी को जाता है।
फिनलैंड का सफल रनचेज
141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फिनलैंड की टीम ने 10 गेंद शेष रहते हुए मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया। बल्लेबाजी में अरविंद मोहन ने सबसे ज्यादा 67 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को जीत तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
