टी20 वर्ल्ड कप में दम दिखाएगा कैब चलाने वाला भारतीय, इटली की टीम से करेगा डेब्यू

Who is Jaspreet Singh: टी20 वर्ल्ड कप में दम दिखाने के लिए तैयार है फगवाड़ा पंजाब का जसप्रीत सिंह, कभी कैब चलाकर करना पड़ा था गुजारा अब इटली के लिए क्रिकेट के मैदान पर दिखाएंगे दम। इससे पहले उन्होंने पीटीआई से खास बातचीत की है।

Who is Jaspreet Singh: सपने उन्हीं के पूरे होते हैं जो खुली आंखों से उसे देखते हैं। टी20 वर्ल्ड कप में इस बार एक ऐसा ही खिलाड़ी डेब्यू करने वाला है, जिसने फगवाड़ा, पंजाब से निकलकर टी20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना देखा। नाम है, जसप्रीत सिंह जो 22 साल पहले 10 साल की उम्र में अपने माता-पिता के साथ बर्गमो पहुंचे। उन्होंने देश तो छोड़ दिया, लेकिन दिल से देश का प्यार और गृहनगर फगवाड़ा से अपना जुड़ाव नहीं भूल पाए। कभी कैब चलाकर घर चलाने वाले जसप्रीत अब टी20 वर्ल्ड कप में इटली की ओर से दम दिखाने के लिए तैयार हैं। इटली में शुरुआती दिन आसान नहीं थे क्योंकि उनके पिता तीरथ सिंह और मां जसवीर कौर को एक अनजान शहर में फैक्ट्री मजदूर के तौर पर काम करना पड़ा।

jaspreet singh Italy Cricketer

जसप्रीत सिंह (साभार-ICC)

जसप्रीत ने पीटीआई को बताया, ’’जब हमें इटली जाने का मौका मिला तो यह मेरे परिवार के लिए एक बड़ा दिन था। लेकिन हम थोड़े चिंतित भी थे क्योंकि यह एक नया देश, नई भाषा और नई संस्कृति थी। सब कुछ हमारे लिए नया था। लेकिन मैं सोच रहा था कि क्रिकेट कैसे खेलूं जो मैं अपने शहर में बचपन में खेला करता था।’’ क्रिकेट के मामले में इटली जैसे देश में जाना मुश्किल था क्योंकि इस यूरोपीय देश में शायद ही कोई उचित बुनियादी ढांचा था। वह स्थानीय बर्गमो क्रिकेट क्लब से जुड़ गए जो अधिक से अधिक एक मामूली सुविधा थी लेकिन उन्होंने अपने पिता के काम में मदद करने के लिए दो साल का इलेक्ट्रीशियन का कोर्स भी पूरा किया।

End of Feed