इन चार खिलाड़ियों को पहली बार टीम इंडिया में एंट्री, जानें कौन हैं गुरनूर, सुथार, हर्ष और प्रिंस

अफगानिस्तान के खिलाफ बीसीसीआई ने टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान कर दिया है। वनडे टीम में चार नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसमें प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, मानव सुथार और हर्ष दुबे का नाम है। 14 जून से वनडे सीरीज का आगाज होगा।

गुवाहाटी, (भाषा)। भारतीय चयनकर्ताओं ने पंजाब के लंबे कद के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और राजस्थान के मानव सुथार की कलात्मक खब्बू स्पिन गेंदबाजी को ध्यान में रखते हुए छह जून से शुरू होने वाले अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए उन्हें पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल किया है। छह फीट और पांच इंच लंबे बरार को 14 जून से शुरू होने वाली अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी टीम में जगह मिली है।

Team India

टीम इंडिया में चार नए खिलाड़ियों को मिली जगह।

दिल्ली के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर वनडे टीम में स्थान बनाया है। स्पिन गेंदबाजी में हर्ष दुबे सुथार का साथ देंगे। ये दोनों अक्षर पटेल (जिन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है) और अनुभवी रविंद्र जडेजा (जिन्हें आराम दिया गया है) की जगह टीम में शामिल किए गए हैं।

End of Feed