किससे पूछने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच बने गौतम गंभीर, बोले- मैं उनको मना नहीं कर पाया

Gautam Gambhir on Head Coach: गौतम गंभीर ने बताया कि BCCI के उस समय के सेक्रेटरी जय शाह ने उन्हें हेड कोच बनने का ऑफर दिया था। गंभीर ने बताया कि जब उन्हें यह ऑफर मिला था तो वह भी इस बात से हैरान थे। गंभीर के अनुसार, 'शुरुआत में वह इसके लिए तैयार नहीं थे, लेकिन जब जय शाह की तरफ से ऑफर आया तो वह उन्हें मना नहीं कर पाए।'

Gautam Gambhir on Head Coach: गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम ने T20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है। गौतम गंभीर जुलाई 2024 में टीम इंडिया का हेड कोच बने थे। पुरुष टीम का हेड कोच बनने के बाद गौतम गंभीर ने भारत को दो आईसीसी ट्रॉफी जितवाई हैं। जब गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का हेड कोच के बनाया गया था, तो कई लोगों के लिए यह खबर चौंकाने वाली थी। गंभीर के पास इससे पहले किसी भी नेशनल टीम की कोचिंग का कोई अनुभव नहीं था। लोगों को यह जानने में दिलचस्पी थी कि उनको किसका ऑफर आया था।

Gautam Gambhir

गौतम गंभीर (ANI)

गौतम गंभीर के पास आया था जय शाह का फोन

अब हेड कोच गौतम गंभीर ने खुद इस बात का खुलासा किया है। ANI के साथ पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि BCCI के उस समय के सेक्रेटरी जय शाह ने उन्हें हेड कोच बनने का ऑफर दिया था। गंभीर ने बताया कि जब उन्हें यह ऑफर मिला था तो वह भी इस बात से हैरान थे। गंभीर के अनुसार, 'शुरुआत में वह इसके लिए तैयार नहीं थे, लेकिन जब जय शाह की तरफ से ऑफर आया तो वह उन्हें मना नहीं कर पाए।' गंभीर ने कहा, ‘मुझे याद है कि जब मैं केकेआर का कोचा था तो मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हम एक आईपीएल मैच खेल रहे थे। हम सेंट रेजिस होटल में रुके थे। जय भाई ने मुझे सुबह-सुबह कॉल करके कहा कि तुम्हें एक ऑफर देना है और तुम मुझे मना नहीं कर सकते।'

End of Feed