Most Maiden Overs In IPL: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। 19वें सीजन का पहला मैच पिछले बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने जा रहा है। इससे पहले हम आपको बताने जा रहे हैं कि IPL के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा मेडन ओवर किस गेंदबाज ने फेंके हैं। आपको शायद ही यकीन होगा कि टॉप पर न तो जसप्रीत बुमराह का नाम है और न ही लसिथ मलिंगा का नाम शामिल है।
IPL में सबसे ज्यादा मेडन (फोटो साभार- BCCI)
नंबर वन पर हैं भुवनेश्वर कुमार
सबसे पहले आपको बता दें कि आईपीएल में सबसे ज्यादा जिस गेंदबाज ने मेडन ओवर डाले हैं, उसने अब तक कुल 14 मेडन ओवर डाले हैं। IPL मैचों में जिस तरह बल्लेबाज तबाही मचाते हैं, उसकी वजह से मेडन ओवर फेंकना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं होता है। इसके बाद भी अगर गेंदबाज मेडन ओवर डाल देता है तो यह उसकी स्किल और टैलेंट के दम पर होता है। आईपीएल में सबसे ज्यादा मेडन फेंकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार पहले नंबर पर हैं। भारत के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अब तक आईपीएल में 14 मेडन ओवर कर चुके हैं।
बुमराह का नंबर है छठा
भुवनेश्वर कुमार ने अपने टैलेंट के दम पर इस रिकॉर्ड बुक में अपना नाम लिखवाया है। वहीं दूसरे नंबर पर भी भारत के ही गेंदबाज हैं। हालांकि, वह अब क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। ‘स्विंग के किंग’ कहे जाने वाले प्रवीन कुमार ने भी अपने आईपीएल करियर में 14 मेडन ओवर डाले हैं। तीसरे नंबर पर ट्रेंट बोल्ट का नाम शामिल है, जिन्होंने आईपीएल इतिहास में 11 मेडन ओवर फेंके हैं। चौथे नंबर पर भारत के इरफान पठान का नाम आता है, जिन्होंने कुल 10 मेडन ओवर फेंके हैं। इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर धवल कुलकर्णी का नाम शामिल है। धवल ने आईपीएल के इतिहास में 8 मेडन ओवर किए हैं। वहीं छठे नंबर पर भारत के धांसू गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है, जिन्होने अपने IPL करियर में अब तक 8 मेडन ओवर किए हैं। सातवें नंबर पर श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का नाम आता है, जिन्होंने अपने IPL करियर में 8 मेडन ओवर फेंके हैं।
