9 महीने का इंतजार और फिर टीम इंडिया उठाएगी एशिया कप की ट्रॉफी, कैसे होगा संभव-जान लें कारण

मेंस टीम की राह पर चलते हुए भारतीय विमेंस टीम ने भी एशिया कप जीतने को बिना ट्रॉफी के सेलिब्रेट किया। टीम ने ट्रॉफी इसलिए लेने से इनकार कर दिया क्योंकि एसीसी चीफ मोहसिन नकवी इसे देने वाले थे, लेकिन अब ज्यादा वक्त नहीं है जब टीम इंडिया का इंतजार खत्म हो सकता है।

श्रीलंका को 72 रन से हराने के बाद टीम इंडिया 8वीं बार एशियन चैंपियन बनी, लेकिन मैच के बाद हुए ड्रामे ने इसे चर्चा का विषय बना दिया। कप्तान हरमनप्रीत का एसीसी चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी ना लेने की उम्मीद पहले से थी बस कन्फर्म होना बाकी था। मैच के बाद नकवी ने अपनी फजीहत कराई और रनर-अप की ट्रॉफी देकर उन्हें निराश लौटना पड़ा, लेकिन सवाल है क्या यह कारवां यूं ही चलता रहेगा। क्या टीम इंडिया बिना ट्रॉफी के ही एशियन चैंपियन बनती रहेगी या फिर कब ऐसा होगा कि आप टीम इंडिया को एशिया कप की ट्रॉफी के साथ देखेंगे।

women on blue

भारतीय विमेंस टीम (साभार-X)

जब तक नकवी तब तक संभव नहीं

बीसीसीआई ने यह साफ कर दिया है कि चाहे जो भी हो उनकी टीम नकवी के हाथों तो किसी तरह की ट्रॉफी नहीं लेने वाली है, यानी इतना तय है कि जब तक मोहसिन नकवी रहेंगे तब तक यह संभव नहीं होगा। ऐसा पहली बार नहीं हुआ, इससे पहले सितंबर 2025 में जब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने एशिया कप जीता था, तब टीम ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था।

End of Feed