Cricket Throwback: जब पाकिस्तान में धोनी पर गुस्सा हो गए थे राहुल द्रविड़, दी थी बहुत बड़ी सीख

When Rahul Dravid Got Angry At MS Dhoni in Pakistan: भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कोच व पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का एक किस्सा काफी चर्चित है जब पाकिस्तान दौरे पर वो युवा महेंद्र सिंह धोनी पर नाराज हो गए थे और उन्होंने धोनी को ऐसा पाठ सिखाया था जो उनके जीवन भर काम आया होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • जब धोनी पर भड़क उठे थे राहुल द्रविड़
  • टीम इंडिया के पाकिस्तान दौरे का है किस्सा
  • द्रविड़ ने दी थी धोनी को बड़ी सीख

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने काफी संघर्ष के बाद क्रिकेट के शीर्ष स्तर तक अपनी उड़ान भरी और फिर 2007 में वो सीमित ओवर क्रिकेट में टीम इंडिया के कप्तान भी बने। एक साल बाद जब अनिल कुंबले ने टेस्ट की कप्तानी छोड़ते हुए संन्यास का ऐलान किया तो धोनी को टेस्ट टीम की कमान भी सौंपी गई और करियर के शुरुआती दौर में ही वो क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारत के कप्तान बन गए थे। उनके करियर के तमाम किस्से आज तक फैंस के लिए उत्सुकता का विषय बने रहते हैं। ऐसा ही एक किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं जिसका खुलासा पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने किया था।

When Rahul Dravid Got Angry At MS Dhoni

राहुल द्रविड़ और एम एस धोनी (AP File)

पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने 'क्रिकबज' से 2021 में एक बातचीत के दौरान खुलासा किया था कि एक बार मैच फिनिश किए बिना आउट होने पर राहुल द्रविड़ एम एस धोनी पर भड़क गए थे। सहवाग के मुताबिक धोनी ने उस दिन कहा था कि अब से वो गेम फिनिश करके लौटेंगे।

End of Feed