सारे खिताब जीत लिए, एमएस धोनी को कब मिलेगा ये बड़ा अवार्ड?

एमएस धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहे तकरीबन 4 साल हो गए हैं लेकिन उन्हें एक बड़ा अवार्ड मिलने का इंतजार प्रशंसक बेसब्री से कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • धोनी ने अगस्त 2020 में लिया था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास
  • प्रशंसकों को है उनको आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फ्रेम में शामिल होने का इंतजार
  • जानिए कब मिल सकता है माही को ये बड़ा अवार्ड

चेन्नई: टीम इंडिया को आईसीसी के सभी खिताब जिताने वाले कप्तान एमएस धोनी संभवत: बतौर खिलाड़ी आखिरी बार आईपीएल 2024 में नजर आ रहे हैं। हालांकि ऐसी अटकलें साल 2020 के सीजन से लग रही हैं लेकिन धोनी संन्यास के सवाल पर कभी डेफिनेटली नॉट और स्टिल आई हैवेन्ट लेफ्ट बिहाइंड(Still I haven't left behind) कहकर अटकलों को झूठा ठहरा चुके हैं। लेकिन मौजूदा सीजन में उनके व्यवहार से ऐसा लग रहा है कि निश्चित तौर पर ये उनका बतौर खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आखिरी सीजन होगा। लेकिन धोनी इस बारे में क्या फैसला करेंगे ये भगवान के अलावा सिर्फ धोनी को पता होगा।

MS-Dhoni

एमएस धोनी(साभार CSK)

धोनी ने बतौर कप्तान जीते आईसीसी के सभी खिताब

एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने सफलता के कई बड़े अध्याय लिखे। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को सीमित ओवरों की क्रिकेट के तीनों बड़े खिताब टी20 विश्व कप 2007, विश्व कप 2011 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के खिताब दिलाए। धोनी की कप्तानी में इसके अलावा टीम इंडिया साल 2015 में विश्व कप के सेमीफाइनल और साल 2014 में टी20 विश्व कप के फाइनल में भी पहुंची।

End of Feed