SL vs SA Live Streaming: कब और कहां देखें श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला

SL vs SA Live Streaming: आज टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप डी का मुकाबला होना है जिसमें पूर्व चैंपियन श्रीलंका का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। इस ग्रुप में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के अलावा नीदरलैंड, बांग्लादेश और नेपाल की टीम भी शामिल हैं।

SL vs SA Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप के चौथे मुकाबले में श्रीलंका का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। यह ग्रुप डी का मुकाबला है जो नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस ग्रुप में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के अलावा नीदरलैंड, बांग्लादेश और नेपाल की टीम भी शामिल हैं जो उलट फेर कर सकती हैं। साउथ अफ्रीका की टीम एडेन मार्करम की कप्तानी में उतरेगी जबकि श्रीलंका की कमान वानिंदु हसरंगा के पास है। यह मुकाबला साउथ अफ्रीका के बैटर और श्रीलंका के गेंदबाजों के बीच होगा। साउथ अफ्रीका में जहां हेनरिक क्लासेन, क्विंटन डि कॉक, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे बल्लेबाज हैं तो वहीं श्रीलंका की टीम में नुवान तुषारा, मथीशा पाथिराना, दिलशान मदुशंका और वानिंदु हसरंगा जैसे गेंदबाज हैं। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

cricket news hindi, खेल समाचार, sports news in hindi

साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)

साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का यह मैच कब होगा (SA vs SL T20 World Cup 2024 Match Date)

साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका मैच आज रात 8 बजे होगा।

साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का यह मैच कहां होगा (SA vs SL T20 World Cup 2024 Match Venue)

साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका का यह मुकाबला नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का यह मैच कितने बजे शुरू होगा होगा (SA vs SL T20 World Cup 2024 Match Timing)

साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका मैच का यह मुकाबला भारतीय समसनुसार रात 8 बजे शुरू होगा।

साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप के इस मैच को टीवी पर कहां देख सकते हैं (SA vs SL T20 World Cup 2024 Match on TV)

साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच टी वर्ल्ड कप के इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं (SA vs SL T20 World Cup 2024 Match Live Streaming

साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

End of Feed