PAK vs NZ 5th T20 Live Streaming, Date And Time, TV Telecast In India: मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और मेहमान पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan vs New Zealand 5th T20) के बीच खेली जा रही 5 टी20 मैचों की सीरीज अब अपने अंत की ओर बढ़ गई है। आखिरी टी20 मैच बुधवार (26 मार्च 2025) को खेला जाना है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अब तक खेले गए चार टी20 मैचों में पाकिस्तनी टीम को केवल एक जीत मिली है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में लगातार मिली हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद पाकिस्तान की टीम का खराब फॉर्म न्यूजीलैंड की जमीन पर भी जारी है। न्यूजीलैंड की टीम अपने सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के बावजूद टी20 सीरीज में 3-1 की अहम बढ़त ले चुकी है। अब आज खेले जाने वाले आखिरी टी20 मैच में पाकिस्तान की टीम जीत के साथ सफर का अंत करना चाहेगी।
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड पांचवां टी20 लाइव स्ट्रीमिंग
इस टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में क्राइस्टचर्च के मैदान पर न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 9 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए शुरुआती बढ़त बनाई थी। उसके बाद दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच डुनेडिन के मैदान पर खेला गया जहां न्यूजीलैंड ने पाक टीम को 5 विकेट से शिकस्त देकर सीरीज अपनी बढ़त दोगुनी कर ली। इसके बाद तीसरे टी20 में पाकिस्तान ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज कर ली। हालांकि चौथे मैच में पाकिस्तान को 100 से भी ज्यादा रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा और वे सीरीज भी 3-1 से हार गए हैं।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मैच कब खेला जाएगा? (PAK vs NZ 5th T20I Match Date)
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच पांचवां टी20 मुकाबला बुधवार (25 मार्च 2025) को खेला जाएगा।
पाकिस्तान-न्यूजीलैंड पांचवां टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा? (PAK vs NZ 5th T20 Match Venue)
पाकिस्तान और मेजबान न्यूजीलैंड टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मैच वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पांचवां टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा? (NZ vs PAK 5th T20 Match Timing)
न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के बीच पांचवां टी20 मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक सुबह 11:45 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 11:15 बजे होगा।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें टी20 मुकाबले को भारत में टीवी पर कहां देख सकते हैं? (Pakistan vs New Zealand 5th T20 Match TV Telecast In India)
पाकिस्तान क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम में होने वाले पांचवें टी20 मैच को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकेगा।
पाकिस्तान-न्यूजीलैंड पांचवें टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (PAK vs NZ 5th T20 Live Streaming In India)
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पांचवें टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव ऐप पर की जाएगी। इसके अलावा अमेजन प्राइम और फैनकोड ऐप पर भी इसे देखा जा सकता है।
न्यूजीलैंड टी20 टीम (New Zealand T20 Squad)
माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैकरी फॉल्क्स (मैच 4 और 5), मिशेल हे, मैट हेनरी (मैच 4 और 5), काइल जैमीसन (मैच 1, 2 और 3), विल ओ'रूर्के (मैच 1, 2 और 3), टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, डेरिल मिशेल और जेम्स नीशम।
पाकिस्तान टी20 टीम (Pakistan T20 Squad)
सलमान अली आगा (कप्तान), खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, मोहम्मद हारिस, मुहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, शाहीन शाह अफरीदी, सुफयान मोकिम, उस्मान खान, अब्दुल समद, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, हसन नवाज, शादाब खान और जहांदाद खान।
