India Next Match: टेस्ट और वनडे के बाद टी20 के रोमांच की बारी, जानें भारत का अगला मैच कब?

Bharat Ka Agla Match Kab Hai: भारत और द.अफ्रीका के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज अब समाप्त हो गई है। इस श्रृंखला की समाप्ति के बाद भारतीय टीम को एक और चैलेंज का सामना करना है। आइए जानते हैं कि भारत का अगला मैच कब और कहां है

Bharat Ka Agla Match Kab Hai: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। जहाँ टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 0-2 से हराया, वहीं भारत ने वनडे सीरीज में 2-1 से शानदार जीत दर्ज की। अब, इन दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की बारी है, जिसकी शुरुआत 9 दिसंबर से होगी, जो क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच का एक और दौर लेकर आएगा।

India next match

भारत का अगला मैच कब है

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर को होगी। 9 दिसंबर को पहला मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। 11 दिसंबर को दूसरा मुकाबला मुल्लानपुर, चंडीगढ़ में खेला जाएगा। तीसरा टी20 मुकाबला 14 दिसंबर को धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश में खेला जाएगा। 17 दिसंबर को चौथा टी20 मुकाबला इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। सीरीज का पांचवां और अंतिम टी20 मैच 19 दिसंबर को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।

End of Feed