IND vs ENG 2nd Test: शुभमन गिल ने बताया विशापट्टनम टेस्ट में शतक के क्या है उनके लिए मायने?

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 4, 2024, 10:21 PM IST

इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम में तीसरे पायदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहला टेस्ट शतक जड़ने के बाद शुभमन गिल ने जानिए क्या कहा?

विशाखापट्टनम: भारतीय टीम प्रबंधन द्वारा खुद पर दिखाये गये विश्वास पर खरा उतरते हुए शुभमन गिल ने रविवार को तीसरे नंबर पर खेलते हुए शानदार शतक जड़ा। गिल ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के खिलाफ 104 रन जड़े जिससे भारत ने दूसरी पारी में 255 रन बनाये। इस पारी से गिल खुश थे। यह 13 पारियों में उनका पहला 50 से अधिक रन का स्कोर है और बल्लेबाजी क्रम में एक स्थान नीचे जाने का फैसला करने के बाद पहली बड़ी पारी थी।

Shubman Gill and Axar Patel

विशाखापट्टनम टेस्ट में शतक जड़ने के बाद अक्षर पटेल से गले मिलते शुभमन गिल

गिल ने कहा,'तीसरे नंबर पर रन बनाना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण और बहुत संतोषजनक था। बहुत अच्छा लगा, खासकर उस समय जब हमने यशस्वी और रोहित के विकेट गंवा दिये थे। हमारे लिए बड़ी बढ़त लेना और जितने ज्यादा हो सके रन जुटाना काफी अहम था।'

End of Feed