सुनील गावस्कर ने विराट कोहली का 9वां IPL शतक देखकर क्या कहा, यहां जानिए

Sunil Gavaskar Comments On Virat Kohli's Century: विराट कोहली के लगातार दो बार शून्य पर आउट होने के बाद कुछ लोग उनकी आलोचना करने लगे थे लेकिन अब विराट ने अपने 9वें आईपीएल व 10वें टी20 शतक के साथ सबको जवाब दे दिया है। इस शतक को लेकर सुनील गावस्कर ने क्या कहा है, आइए जानते हैं।

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि इस चैम्पियन बल्लेबाज ने साबित कर दिया है कि पुरानी पीढी अभी भी सर्वश्रेष्ठ है। पिछले दो मैचों में शून्य पर आउट हुए कोहली के 60 गेंदों में नाबाद 105 रन की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल के मैच में केकेआर को छह विकेट से हराकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया।

Sunil Gavaskar On Virat Kohli 9th IPL Century

सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के शतक पर क्या कहा (PTI/AP)

गावस्कर ने ’स्टार स्पोटर्स’ पर ’अमूल क्रिकेट लाइव’ में कहा, "विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया । लक्ष्य का पीछा करने में उसका कोई सानी नहीं है।" उन्होंने कहा, "हर कोई बात कर रहा है कि यह सत्र अगली पीढी का है लेकिन कोहली ने दिखा दिया कि वह अभी भी है। उसने आलोचकों को शतक से जवाब दिया और आरेंज कैप की दौड़ में तीसरे नंबर पर पहुंच गया । उसने साबित कर दिया कि पुरानी पीढी अभी भी सर्वश्रेष्ठ है।"

End of Feed