रोहित शर्मा ने जानिए किसके सिर पर फोड़ा सेंचुरियन टेस्ट में शर्मनाक हार का ठीकरा

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 28, 2023, 10:39 PM IST

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारत की पारी के अंतर से हार के बाद जानिए कप्तान रोहित शर्मा ने किसके सिर पर फोड़ा हार का ठीकरा।

सेंचुरियन: भारत के कप्तान रोहित शर्मा को यह स्वीकार करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि उनकी टीम दक्षिण अफ्रीका को चुनौती देने में सक्षम नहीं थी और उन्होंने पहले टेस्ट में पारी और 32 रन की शर्मनाक हार के लिए सामूहिक प्रयास की कमी को जिम्मेदार ठहराया। भारत ने बल्ले और गेंद दोनों से लचर प्रदर्शन किया। दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 108.4 ओवर में 408 रन बनाने देने के बाद दूसरी पारी में भारतीय टीम 34.1 ओवर में 131 रन पर ढेर हो गई। मेहमान टीम ने पहली पारी में 245 रन बनाए थे।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा

रोहित ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा, 'हम जीत के हकदार नहीं थे। (टॉस हारकर) बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने के बाद लोकेश (राहुल) ने हमें उस स्कोर तक पहुंचाने के लिए अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन फिर हम गेंद के साथ परिस्थितियों का फायदा नहीं उठा सके और फिर आज भी बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।'

End of Feed