हम हैं तैयार: हिटमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले कुछ इस तरह भरी हुंकार

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 6, 2022, 07:50 PM IST

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 10 नवंबर को एडिलेड में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले हुंकार भरी है। जानिए इंग्लैंड से मुकाबले के बारे में क्या बोले हिटमैन?

मेलबर्न: रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2022 में खिताबी जीत हासिल करने के इरादे से ऑस्ट्रेलिया पहुंची टीम इंडिया ने आखिरकार सेमीफाइनल में फिर से जगह पक्की कर ली। रविवार को दक्षिण अफ्रीका की नीदरलैंड के खिलाफ हार के साथ ही भारत की सेमीफाइनल में जगह पक्की हो गई थी। बावजूद इसके जिंबाब्वे के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम अपनी पूरी ताकत के साथ उतरी और 71 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज करके अंक तालिका में ग्रुप-2 में पहले पायदान पर रही। भारतीय टीम की सेमीफाइनल में अब इंग्लैंड के साथ 10 नवंबर को एडिलेड में भिड़ंत होगी।

Rohit-Sharma-vs-Zimbabwe

जिंबाब्वे के खिलाफ बल्लेबाजी करते कप्तान रोहित शर्मा( साभार AP)

जैसा चाहते थे वैसा प्रदर्शन किया

जिंबाब्वे के खिलाफ 71 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, हमने आज बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन किया जैसा करना चाहते थे। हम इस मुकाबले से पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके थे। बावजूद इसके हमने वैसा प्रदर्शन किया जैसा हम करना चाहते थे और वैसा ही किया।

असाधारण काम कर रहे हैं सूर्यकुमार

रोहित शर्मा ने 25 गेंद में 61 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने वाले सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए कहा, स्काई (सूर्यकुमार यादव) टीम के लिए जो कर रहे हैं वो असाधारण है। मैदान पर उतरकर वो वैसी बल्लेबाजी कर रहे हैं जैसी करना चाहते हैं। ऐसा करके वो दूसरों के ऊपर से दबाव कम कर रहे हैं। टीम के लिहाज से उनका प्रदर्शन काफी अहम है क्योंकि हम उनकी क्षमता से वाकिफ हैं। उनकी वजह से दूसरे छोर पर बैटिंग कर रहे खिलाड़ी को पिच पैर जमाने का वक्त मिल जाता है।

सूर्या की बल्लेबाजी के दौरान नहीं रहता है कोई दबावहिटमैन ने सूर्या की तारीफ में आगे कहा, बल्लेबाजी के दौरान उनके अंदर जो आत्मविश्वास दिखता है उसे देखकर डगआउट में बैठा हर शख्स सहज महसूस करने लगता है। अब तक उन्होंने जितने मैच खेले हैं उसमें उन्होंने आक्रामकता के साथ-साथ संयम भी दिखाया है। हम उनसे ऐसे ही प्रदर्शन को आगे भी जारी रखने की आशा है। वो बेहद मजबूती के साथ आगे बढ़ते रहें।

End of Feed