What is Timed Out: जानिए क्रिकेट में क्या होता है टाइम्ड आउट, जिसका शिकार हो गए एंजेलो मैथ्यूज

What is Timed Out: विश्व कप 2023 में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मुकाबले में सोमवार को एक अनोखी चीज हो गई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार किसी खिलाड़ी को टाइम्ड आउट करार देते हुए पवेलियन भेज दिया गया। ऐसे आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं श्रीलंकाई धुरंधर एंजेलो मैथ्यूज। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है टाइम्ड आउट नियम।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी वनडे विश्व कप 2023
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार टाइम्ड आउट हुआ खिलाड़ी
  • एंजेलो मैथ्यूज इस तरह आउट होने वाले पहले क्रिकेटर बने

What is Timed Out Rule in Cricket: आज हर क्रिकेट फैन के मन में यही सवाल चल रहा होगा कि आखिर 'टाइम्ड आउट' नियम क्या होता है। दरअसल, दिल्ली में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच विश्व कप 2023 मुकाबले में सोमवार को कुछ ऐसा हो गया जिससे क्रिकेट का ये नियम अचानक सुर्खियों में आ गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार किसी बल्लेबाज को टाइम्ड आउट करार देते हुए पवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया गया, ये खिलाड़ी बने श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews)।

What is Timed Out in Cricket, Angelo Mathews controversy

एंजेलो मैथ्यूज टाइम्ड आउट हुए (AP)

मैच में श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाज कर रही थी, इसी बीच सदीरा समरविक्रम के आउट होने के बाद एंजेलो मैथ्यूज जैसे ही क्रीज पहुंचे और हेलमेट लगाने लगे तो उसका स्ट्रैप टूट गया। उन्होंने ड्रेसिंग रूम से दूसरा हेलमेट लाने का इशारा किया लेकिन इसमें काफी समय लग गया। इस बीच बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने मैथ्यूज के खिलाफ टाइम आउट की अपील की और अंपायर मराइस इरासमस ने उन्हें आउट करार दे दिया।

End of Feed