क्रिकेट

Timed Out: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में टाइम्ड 'आउट' होने वाले पहले बल्लेबाज बने एंजेलो मैथ्यूज

Angelo Mathews timed out: श्रीलंका के धाकड़ ऑलराउंडर एंजेलो मेथ्यूज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में टाइम्ड आउट के तहत आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैें। वे हेलमेट को बदलाने के चक्कर में लेट हो गए जिसके बाद शाकिब अल हसन ने अंपायर से अपील की और श्रीलंकाई खिलाड़ी को आउट करार दे दिया गया।

Image

एंजेलो मेथ्यूज

Photo : AP

Angelo Mathews timed out: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले मैच में एक गजब का वाक्या देखने को मिला है। श्रीलंका के बल्लेबाज एंजेलो मेथ्यूज तय समय पर स्ट्राइक पर पहुंच नहीं पाए हैं और उन्हें इसके चलते टाइम्ट आउट करार दे दिया गया है। ये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार हुआ है जब कोई बल्लेबाज इस तरह से आउट करार दिया गया हो।

दरअसल जैसे ही श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा उसके बाद छठे नंबर पर एंजेलो मेथ्यूज बल्लेबाजी करने उतरे। मेथ्यूज क्रीज तक पहुंचे ही थे कि हेलमेट कंसने के चक्कर में उनका बैंड टूट गया। इसके बाद उन्होंने दूसरा हेलमेट मंगाया। जब तक वह नया हेलमेट पहनते तब तक 5 मिनट से ज्यादा का समय हो गया था। ऐसे में विपक्षी टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने अंपायर से टाइम्ड आउट नियम के तहत एंजेलो मेथ्यूज को आउट करने की अपील की।

शाकिब ने नहीं दिखाई खेलभावना

शाकिब अल हसन की अपील पर अंपायर को पहले भरोसा नहीं हुआ उन्होंने बांग्लादेशी कप्तान से दो पूछा भी कि ये मजाक तो नहीं है। लेकिन शाकिब अपनी अपील पर डटे रहे। ऐसे में नियमों के तहत एंजेलो मेथ्यूज को आउट करार दे दिया गया। इसके बाद वे काफी क्रोध में दिखे। उन्होंने हेलमेट भी नीच फेंक दिया। बांग्लादेश को भले ही विकेट मिल गया लेकिन ये क्रिकेट की खेलभावना के विरुद्ध है।

क्या होता है टाइम्ड आउट नियम ?

टाइम्ड आउट नियम को आईसीसी द्वारा 1980 में कोड ऑफ कंडक्ट के नियमों में शामिल किया गया था। इस नियम के तहत नए बल्लेबाज को समय खराब नहीं करते हुए पिच पर पहुंचकर स्ट्राइक पर आने के लिए तीन मिनट का समय दिया गया। अगर बल्लेबाज इससे ज्यादा समय ले लेता है तो विपक्षी टीम अंपायर से अपील कर सकती है और इस नियम के तहत बैटर को आउट करार दिया जा सकता है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article