IPL में कितनी देर का होता है इनिंग ब्रेक, आसान शब्दों में जानें हर नियम

IPL 2024 Innings Break Time: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में इनिंग ब्रेक भी खास भूमिका निभा रहा है। इस इनिंग ब्रेक का समय वैसे तो नियमों में निर्धारित किया गया है हालांकि कई बार ऐसे भी मौके आते हैं जब इसके समय को बदला जा सकता है। आइए जानते हैं इससे जुड़े सारे नियम

IPL 2024 Innings Break Time: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 अपने अंत की ओर बढ़ गया है। इस मेगा टूर्नामेंट के 17वें सीजन में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के कई नियमों का उपयोग किया जा रहा है। इसमें से दोनों पारियों के बीच ब्रेक का रूल भी फॉलो किया जा रहा है। आईपीएल में नॉर्मल मैचों की तरह एक पारी की समाप्ति के बाद दूसरी पारी की शुरुआत के बीच कुछ समय का ब्रेक होता है इसमें खिलाड़ियों को भी राहत मिलती है और मैदान को भी एक बार फिर से तैयार करने में आसानी होती है। इनिंग ब्रेक क्रिकेट के हर फॉर्मेंट में होता है हालांकि हर टूर्नामेंट में इसका समय अलग-अलग होता है।

IPL Innings break main.

आईपीएल इनिंग ब्रेक

आईपीएल इनिंग ब्रेक

क्या होता है इनिंग ब्रेक?

किसी भी क्रिकेट मैच के दौरान जब एक टीम की पारी समाप्त हो जाती है और दूसरी टीम की इनिंग शुरू होने वाली होती है जो इस बीच जो अंतराल का समय होता है उसे इनिंग ब्रेक कहते हैं। ये ब्रेक हर फॉर्मेंट में अलग-अलग समय का होता है और इसे बदला भी जा सकता है। इनिंग ब्रेक के दौरान टीमें अपनी स्ट्रेटजी बनाती है और खिलाड़ी रिफ्रेश हो जाते हैं। इस ब्रेक के दौरान पिच पर भी लाइट रोलर चलाया जाता है और आईपीएल के दौरान अगर मैदान पर ओस आ जाती है तो उसे भी हटाया जाता है।

आईपीएल इनिंग ब्रेक (फोटो- IPL/BCCI/X)

आईपीएल में कितनी देर का होता है इनिंग ब्रेक?

इंडियन प्रीमियर लीग में भी बाकि टूर्नामेंट की तरह एक पारी की समाप्ति के बाद इनिंग ब्रेक होता है। आईपीएल की प्लेइंग कंडीशन के रुल 11.2.1 के मुताबिक ये अंतराल केवल 20 मिनट का ही होना चाहिए। इससे ज्यादा का ब्रेक मान्य नहीं होगा। ब्रेक का समय पहली पारी की आखिरी गेंद की समाप्ति और दूसरी इनिंग की पहली गेंद डालने के बीच का होगा।

End of Feed