स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉड्री की लीडरशिप में स्पेन ने 2026 FIFA वर्ल्ड कप के फाइनल में लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना को हराकर दूसरी बार यह ट्रॉफी जीती। भले ही स्कोरलाइन स्पेन के फेवर में 1-0 की जीत थी, लेकिन यह स्पेन के लिए रोमांचक और ऐतिहासिक जीत थी, जिसने मेसी को खुद पर हावी नहीं होने दिया। स्पेन ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल करके बढ़त बनाई और वर्ल्ड कप जीता। मेसी की पॉपुलैरिटी को देखते हुए, ज्यादातर इंडियन फैंस बेशक अर्जेंटीना के टाइटल जीतने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन कुछ लोग स्पेन की जीत के लिए दुआ कर रहे थे।
टीम इंडिया का स्पेन कनेक्शन।
इसके पीछे एक खास कारण या यूं कहे कि एक संयोग छिपा है। क्योंकि, पिछली बार जब स्पेन ने अपना पहला वर्ल्ड कप जीता था तो उसके ठीक अगले साल भारत ने अपना दूसरा वनडे वर्ल्ड कप जीता था। अब जब स्पेन ने अपना दूसरा वर्ल्ड कप जीत लिया है, तो भारतीय फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि मेन इन ब्लू अपना दूसरा 50-ओवर वर्ल्ड कप जीतकर 16 साल का सूखा खत्म करेगा।
क्या है टीम इंडिया का स्पेन कनेक्शन?
स्पेन का टीम इंडिया से कोई सीधा खेल या कोचिंग का कनेक्शन नहीं है, बल्कि यह एक रोचक खेल संयोग (Coincidence) है। दरअसल, जब भी स्पेन की फुटबॉल टीम फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) के फाइनल में पहुंचती है और खिताब जीती है तो उसके अगले साल भारतीय क्रिकेट टीम वनडे वर्ल्ड कप (ICC ODI World Cup) जीतती है।
इस दिलचस्प संयोग का ट्रैक रिकॉर्ड कुछ ऐसा है कि साल 2010 में स्पेन ने पहली बार फुटबॉल का फीफा वर्ल्ड कप जीता था। इसके ठीक अगले साल, यानी 2011 में भारतीय क्रिकेट टीम ने एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।
क्या दूसरी बार काम करेगा यह संयोग?
हाल ही में संपन्न हुए 2026 फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना (Argentina) को 1-0 से हराकर अपना दूसरा विश्व खिताब जीता है। स्पेन की इस शानदार जीत के बाद, क्रिकेट फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि इतिहास खुद को दोहराएगा और भारत 2027 का क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत जाएगा। हालांकि, टीम इंडिया के लिए यह मुश्किल हो सकता है क्योंकि, 2027 का वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा।
पिछले 6 साल के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो भारत का SENA देशों में वनडे में प्रदर्शन लचर रहा है। भारत ने 24 वनडे मैच में कुल 7 मैच ही जीते हैं और 15 मैच गंवाए हैं। 8 वनडे सीरीज में केवल दो सीरीज जीती है। यानी भारत को वनडे वर्ल्ड कप जीतने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा।
गौरतलब हो कि भारत ने 1983 में अपना पहला ODI वर्ल्ड कप जीता था। यह टूर्नामेंट 60 ओवर के फॉर्मेट में खेला गया था। स्पेन 1982 का वर्ल्ड कप नहीं जीत पाया था। हालांकि, यह टूर्नामेंट स्पेन में खेला गया था। इटली ने फाइनल में वेस्ट जर्मनी को हराकर तीसरी बार खिताब जीता।
2027 वनडे वर्ल्ड कप की जानकारी
2027 ODI वर्ल्ड कप 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। पिछली बार जब 2003 में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे ने वर्ल्ड कप होस्ट किया था, तो इंडिया फाइनल में पहुंचा था। फाइनल में उन्हें मजबूत ऑस्ट्रेलिया से एकतरफा हार मिली थी। सौरव गांगुली की कप्तानी वाली टीम इंडिया को निराशा हाथ लगी थी।
अब शुभमन गिल की लीडरशिप में इंडिया इस टूर्नामेंट में टाइटल जीतने के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक के तौर पर उतरेगा। इंडिया को 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा। मजेदार बात यह है कि अर्जेंटीना ने 2022 FIFA वर्ल्ड कप जीता था। इन संयोगों को देखते हुए भारतीय क्रिकेट फैंस उम्मीद करेंगे की भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में जीत का परचम लहराए और इस संयोग को सही साबित करे।
