CSK vs RCB: अगर बैंगलोर और चेन्नई का मैच बारिश की भेंट चढ़ा तो कौन सी टीम पहुंचेगी प्लेऑफ में? जानें समीकरण

RCB vs CSK IPL 2024 Playoff Qualification Scenarios: आईपीएल आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। इसके बावजूद अब तक केवल 2 टीम ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर पाया है। सीएसके और आरसीबी प्लेऑफ में जाने की सबसे बड़ी दावेदार बनकर उभरी है। ऐसे में यदि दोनों के बीच का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ जाए तो प्लेऑफ में कौन सी टीम पहुंचेगी आइए जानते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 प्लेऑफ की रेस
  • आरसीबी और चेन्नई का मुकाबला
  • बारिश की भेंट चढ़ा तो कैसे सीएसके करेगी क्वालीफाई

RCB vs CSK IPL 2024 Playoff Qualification Scenarios: आईपीएल 2024 में प्लेऑफ की रेस दमदार हो गई है। एक तरफ जहां दो टीम राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स ने अपनी जगह पक्की कर ली है तो वहीं बाकी दो टीम के लिए जंग जारी है। आईपीएल 2024 के 90 प्रतिशत मैच हो चुके हैं और अब तक केवल दो टीम ही आधिकारिक रुप से प्लेऑफ की रेस बाहर हुई है।

राजस्थान और कोलकाता के अलावा तीसरी टीम सनराइजर्स हैदराबाद की हो सकती है। एसआरएच के 2 मुकाबले बाकी है और अगर वह एक मुकाबला भी जीत लेती है तो प्लेऑफ में उसकी जगह पक्की हो जाएगी। लेकिन प्लेऑफ में पहुंचने की सबसे मजेदार मुकाबला चौथी टीम बनने की होगी, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला है।

End of Feed