धोनी को क्या हुआ है, Video देखकर जानिए क्यों नहीं खेल रहे हैं IPL

MS Dhoni Out from IPL 2026: आईपीएल का 19वां सीजन शुरू होने से कुछ समय पहले CSK को बड़ा झटका लगा, जब महेंद्र सिंह धोनी चोट की वजह से दो हफ्तों के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं। IPL 2026 में सीएसके को अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। वहीं दूसरा मैच 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ, तीसरा मैच 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ और चौथा मैच 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी।

MS Dhoni Out from IPL 2026: आईपीएल का 19वां सीजन शुरू होने में मात्र कुछ घंटे बचे हैं। इससे ऐन पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को एक बड़ा झटका लगा है। आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शामिल और CSK के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी चोटिल होकर दो हफ्तों के लिए IPL से बाहर हो गए हैं। हैं। वह अब पहले दो हफ्तों के लिए मैदान में नजर नहीं आएंगे।

Dhoni Limping (1)

महेंद्र सिंह धोनी (फोटो साभार- X)

सीएसके ने की पुष्टि

महेंद्र सिंह धोनी के चोट की पुष्टि खुद CSK ने की है। सीएसके ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से एक पोस्ट में बताया कि 'एम एस धोनी वर्तमान में काफ स्ट्रेन के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इसलिए वो टाटा आईपीएल 2026 के पहले दो हफ्तों में नहीं खेल पाएंगे।'

End of Feed